‘जबतक युवा वर्ग स्वरोजगार की दिशा में नहीं बढ़ेंगे, तबतक रोजगार देने की भूमिका में नहीं आ पाएंगे’

मुजफ्फरपुर : जबतक युवा वर्ग स्वरोजगार की दिशा में नहीं बढ़ेंगे, तबतक रोजगार देने की भूमिका में नहीं आ पाएंगे। सभी को अपनी क्षमता के हिसाब से शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने की जरूरत है। यह बातें मुजफ्फरपुर जिला के रामदयालु सिंह कॉलेज प्रांगण में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आयोजित एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कही।

नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का दीप प्रज्वलित कर DM ने किया उद्घाटन

इस नियोजन सह मार्गदर्शन मेला का दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में नियोजन सेवा का विस्तार के करियर सह व्यावसायिक मार्गदर्शन के तहत बीपीएससी और एसएसी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा स्टडी किट प्रदान किया गया।

Muz DM 1 22Scope News

DM सुब्रत कुमार सेन ने विभिन्न कंपनियों में चयनित बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

साथ ही जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने विभिन्न कंपनियों में चयनित बेरोजगार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि युवा आगे बढ़ेगा, तभी हमारा परिवार, समाज और देश आगे बढ़ेगा। स्वरोजगार की दिशा में पहल किए जाने की जरूरत है। इसके लिए बिहार सरकार की कई योजना लागू है जिससे लाभ उठाया जा सकता है।

Muz DM 2 22Scope News

इस खास कार्यक्रम कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद

इस खास अवसर पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के अलावा अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक नियोजन जैनेंद्र कुमार, श्रम विभाग अधीक्षक अजय कुमार, नियोजन पदाधिकारी श्वेता वशिष्ठ, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य प्रमेश पाराशर और आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य शशि भूषण कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Muz DM 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना में बन रहा इंटरनेशनल हॉकी टर्फ, नीदरलैंड का एस्ट्रोटर्फ बनेगा खास आकर्षण

संतोष कुमार की रिपोर्ट

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...