अररिया : अररिया के एचई हाई स्कूल +2 उच्च विद्यालय में आज यानी शुक्रवार को एकदिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में देश और प्रदेश की 28 प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हुईं, जिन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए। जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि Flipkart, LIC, SIS, Bajaj Forbesganj, Nimson Herbal India, Goodwill India और Chaitanya Fin Tech जैसी कंपनियों ने इस मेले में भाग लिया।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया और रोजगार के विभिन्न विकल्पों से अवगत हुए। यह मेला सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चला। जिसमें ननमेट्रिक, 10वीं, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक के छात्रों ने भाग लिया। जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं, और यह उनके व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक विकास में योगदान करता है।
यह भी देखें :
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को और अधिक सुरक्षा कार्यों में शामिल किया जा सके और वे अपने जीवन में विकास कर सकें। यह मेला युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल रोजगार प्राप्ति के अवसर प्रदान करता है। बल्कि उन्हें अपने कौशल और क्षमता का प्रदर्शन करने का मौका भी देता है।
यह भी पढ़े : बेतिया में DM दिनेश कुमार राय ने नीतीश कुमार की संभावित संवाद यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी का लिया जायजा
राजीव सिंह की रिपोर्ट


















