हजारीबाग की रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की मांग, अमन कुमार ने उपायुक्त से की चर्चा

Hazaribagh: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने रामनवमी के प्रथम मंगला के अवसर पर हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की और रामनवमी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उपायुक्त को बजरंगबली की छायाप्रति भेंट कर रामनवमी के प्रथम मंगला की हार्दिक बधाई दी

इस दौरान अमन कुमार ने उपायुक्त को बजरंगबली की छायाप्रति भेंट कर रामनवमी के प्रथम मंगला की हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने हजारीबाग की ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने तथा महूदी शोभायात्रा पर लगे प्रतिबंध को हटाने के विषय में पूर्व में किए गए संघर्षों और प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रशासन से सकारात्मक पहल की मांग की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर पूर्व जिला उपायुक्त से लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री तक लगातार आवेदन दिए गए, कई बार आंदोलन किए गए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया गया। कई स्तरों पर आश्वासन भी प्राप्त हुए, लेकिन अब तक इन मांगों का ठोस कार्यान्वयन नहीं हो सका है।

उन्होंने महूदी क्षेत्र में लगभग 42 वर्षों के बाद शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान उत्पन्न हुए राजनीतिक विवाद की पूरी पृष्ठभूमि और परिस्थितियों से भी उपायुक्त को अवगत कराया।

उपायुक्त ने गंभीरता पूर्क पूरे विषय को सुना

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पूरे विषय को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख दिखाया और उचित पहल करने का आश्वासन दिया। इसे रामभक्तों के लंबे संघर्ष और प्रयासों का एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

 

 

 

 

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...