कोर्ट के बाद अब बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार यानी 13 मार्च को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। इसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बैठक बुलाई। सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बैठक की। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर की जांच का आदेश दिया है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

इस प्रकार की अशांति फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा – विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार

पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रकार की अशांति फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। जांच के लिए हमने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दे दिया है। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दिया गया है। विधानसभा को बम निरोधक दस्ते परिसर की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जांच में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Bihar Vidhansabha Spekar 22Scope News

Bihar Vidhansabha Spekar 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ईमेल के जरिए सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अमित झा की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...