5 राज्य विधानसभा चुनाव : तारीखों का हो गया ऐलान, जानें किस राज्य में कब वोटिंग…

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इन राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए सभी कर्मियों को बधाई दी। चुनाव आयोग ने कहा कि पांच राज्यों में कुल 824 सीटों के लिए चुनाव होना है।

असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

असम (126 सीट) में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
केरल (140 सीट) में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे
पुडुचेरी (30 सीट) में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, 4 मई को नतीजे

बंगाल में 2 फेज में होंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल (294 सीट) में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 23 अप्रैल (152 सीट) और 29 अप्रैल (142 सीट) को चुनाव होंगे। वहीं तमिलनाडु (234 सीट) में 23 अप्रैल को चुनाव होंगे। जबकि मतगणना पांचों राज्यों में चार मई को होगा। सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है।

EC Gyanesh Kumar 4 22Scope News

CEC ने चुनावी राज्यों में सफल SIR प्रक्रिया के लिए कर्मियों को दी बधाई

चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। भारत निर्वाचन आयोग पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर रहा है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी और अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

CEC ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया।

EC Gyanesh Kumar 3 22Scope News

निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया – CEC

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों के दौरान आयोग ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सभी चुनावी राज्यों का दौरा किया। इस दौरान आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से मुलाकात की और उनके सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने आगे कहा कि आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों, एसपी, आईजी, डीआईजी और सभी प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल अधिकारियों से भी मुलाकात की। इसके अलावा आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ भी बैठकें कीं। निर्वाचन आयोग कुछ ही देर में असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में​ विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने वाला है।

EC Gyanesh Kumar 2 22Scope News

ये भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं – CEC ज्ञानेश कुमार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने एसआईआर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी प्रोत्साहित किया। आयोग ने युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी संवाद किया। साथ ही हमारे स्वीप आइकॉन से भी बातचीत की जो मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, ये पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भारत के अलग-अलग भौगोलिक और सांस्कृतिक परिदृश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चुनाव केवल एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को भी दर्शाते हैं और हमारे देश की एकता और विविधता को सच्चे रूप में प्रतिबिंबित करते हैं।

EC Gyanesh Kumar 2 22Scope News

पांचों राज्यों में 17.4 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट – ज्ञानेश कुमार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तैयारियां तेज हो गई हैं। इन राज्यों में कुल 17.4 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए 824 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.19 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ मतदान की व्यवस्था की जाएगी। पूरे चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो मतदान से लेकर मतगणना तक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

EC Gyanesh Kumar 22Scope News

यह भी पढ़े : बंगाल-असम सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगा ऐलान

Bihar Rishu Shri Tender Scam: SVU की बड़ी कार्रवाई, सस्पेंडेड IAS...

Bihar Rishu Shri Tender Scam: शुक्रवार को बिहार के हाई-प्रोफाइल 'रिशु श्री' टेंडर घोटाले की जांच में तेज़ी आई। स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने...

Bihar Teacher News: अब AI रखेगा शिक्षकों पर नजर! स्कूल से...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने...

NEET विवाद को लेकर मोतिहारी में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी...

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी ने NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के आरोपों, बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़...