Jharkhand: झारखंड सरकार में RJD भी अहम भूमिका में है। हालांकि बिहार में राजद बड़ी है आज झारखंड RJD के प्रदेश कार्यालय में झारखंड राजद प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक की गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 5 अप्रैल को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रांची पहुंचेंगे।
ये नेता बैठक में हुए शामिल
बता दें बैठक में RJD के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, देवघर से राजद विधायक सुरेश पासवान, विश्रामपुर से राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह और हेमंत सरकार में शामिल श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव के साथ-साथ सभी जिले के RJD नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में जहां राज्य में अगले महीने से शुरू होने वाले SIR को लेकर रणनीति बनाई गई, वहीं बीएलए की नियुक्ति को लेकर राजद की अब तक कि एक्टिविटी की जानकारी सभी जिलाध्यक्षों से ली गई।
जब तेजस्वी यादव रांची आएं तो उस समय पूरी राजधानी राजदमय दिखे…
इस दौरान अगले महीने यानी अप्रैल माह की 05 तारीख को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रांची आगमन की जानकारी देते हुए संजय सिंह यादव ने कहा कि अपने नेता तेजस्वी यादव का RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला झारखंड दौरा होगा। ऐसे में सभी राजद के जिला अध्यक्ष अभी से इस दिशा में काम करना शुरू कर दें कि जब तेजस्वी यादव रांची आएं तो उस समय पूरी राजधानी राजदमय दिखे।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में क्या कहा-
RJD के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा और हमारे नेता लालू प्रसाद का सिद्धांत जन-जन तक पहुंचेगा तो राज्य की अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक, सर्वहारा वर्ग, आधी आबादी के बीच राजद की पैठ बढ़ेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में हमें चाहने मानने वालों की बड़ी जमात राज्यभर में है। जरूरत है कि हम धरातल पर काम कर पार्टी के जनाधार को बढ़ाएं। इसके साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकारिणी पदाधिकारियों को तेजस्वी यादव के आगामी कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर टास्क भी दिया गया।
Highlights


