पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिए में से निकलने लगा धुआं, 30 मिनट तक रुकी रही गाड़ी

गयाजी : पटना से गयाजी होते हुए रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह हड़कंप मच गया। गयाजी से खुलने के बाद कुछ दूरी के पास बंधुआ स्टेशन के समीप ट्रेन के एक कोच के पहिये से आग और धुआं निकलने लगा। इसके बाद थोड़ी देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन रुकते ही यात्री कोच से बाहर निकल गए। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेकवैन से तीसरे कोच के पहिय से धुआं व आग निकलने लगा

बताया जाता है कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेकवैन से तीसरे कोच के पहिय से धुआं और आग निकलने लगा। स्थिति को भांपते ही लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दिया। इसके बाद गाड़ी रुकते ही यात्री जान बचाने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गए। हालांकि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों के द्वारा स्थिति को संभाल लिया। जबकि ट्रेन के टीटी के द्वारा अग्निशमन यंत्र से पहिए से निकल रहे धुआ को बुझाया गया।

Gaya Train 1 22Scope News

यह मामला ब्रेक बाइंडिंग का है – रेल ट्रैफिक अधिकारी नीरज सिंह

रेल ट्रैफिक अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि यह मामला ब्रेक बाइंडिंग का है। इसमें ब्रेक सिस्टम में लगे रबर युक्त यंत्र के लगातार घर्षण से पहिए में गर्मी बढ़ जाती है। इसी कारण कभी-कभी धुआं या आग जैसी स्थिति बन जाती है। फिलहाल सब कुछ सामान्य है और करीब 30 मिनट के बाद ट्रेन को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया है।

Gaya Train 22Scope News

यह भी पढ़े : डाक पार्सल लिखा वहान से 394 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Patna: गंगा में उतरे थे गर्मी से राहत पाने, लेकिन 3...

Patna: राजधानी पटना के दानापुर इलाके में गंगा नदी में नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस घटना में तीन बच्चों...

JDU National Council Meeting: नीतीश कुमार फिर संभालेंगे JDU की कमान,...

JDU National Council Meeting: जनता दल (यूनाइटेड) JD(U) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक खत्म हो गई है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, संगठनात्मक...

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, प्रमोशन के...

Bihar Revenue Department: बिहार में रेवेन्यू कर्मचारियों के अधिकारी बनने का लंबा इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। पहले चरण में, रेवेन्यू और भूमि...