Ramnavmi की शोभायात्रा में भी नहीं जाएगी आपके घरों की बिजली, विभाग ने जारी कर दी ये एजवाइजरी

Jharkhand: झारखंड में Ramnavmi की शोभायात्रा को लेकर आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शोभायात्रा के दौरान आमजनमानस को लाइट कट जाने का टेंशन होता रहता है लेकिन इस बार सरकार ने बड़ी रहात दी है बता दें अब शोभायात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।

जेवीबीएनएल ने जारी की एडवाइजरी

इसे लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची द्वारा Ramnavmi पूजा समिति, शोभायात्रा आयोजकों एवं आम जनता के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जारी किए गए हैं, जिसमें रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

4 मीटर रहेगी झांकी की ऊंचाई

बता दें जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उनमें बताया गया शोभायात्रा के दौरान किसी भी तरह की विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। जुलूस में शामिल डीजे और झांकी की ऊंचाई अधिकतम 4 मीटर (13 फीट) तक सीमित रखने का निर्देश दिया गया है।

बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें

शोभायात्रा के दौरान समिति के वालंटियर्स को लगातार निगरानी रखने और किसी भी जोखिम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। आम जनता से अपील की गई है कि वे बिजली के तारों या उपकरणों को छूने या उनके संपर्क में आने से बचें।

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img