सिसई Police ने दो युवकों को अवै’ध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Gumla: गुमला SDPO  सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई की Police अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली थी कि गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ कोई घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। उस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अंचल निरीक्षक सिसई के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

इन दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसमें सिसई थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को छापामारी अभियान में शामिल किया गया। इसी बीच छापामारी दल द्वारा थाना रोड स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटी के पीछे झोपड़ीनुमा स्थान से दो व्यक्ति प्रतीक कुमार शर्मा उम्र 25 वर्ष और समीउल्लाह अंसारी उर्फ गलू उम्र 39 वर्ष दोनों सिसई बस्ती निवासी को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया। पूछताछ एवं तलाशी के क्रम में पकड़े गए व्यक्ति प्रतीक कुमार शर्मा के कमर में खोंसा हुआ एक लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया। इसके मैगजीन में एक जिंदा गोली पाया गया।

अपना दबदबा बनाने के लिए पिस्टल खरीदा था युवकों ने

तथा दोनों पकड़ाये व्यक्तियों के पास से उनका मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया गया। पूछताछ के क्रम में बताया कि लोगों में भय तथा स्वयं का दबदबा बनाने के लिए इन्होंने इस पिस्टल गोली को एक व्यक्ति से खरीदा है। जिसका सत्यापन कर गिरफ्तार हेतु छापामारी किया जा रहा है। छापामारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार,सब इंस्पेक्टर अजय कुमार,प्रमोद कुमार एवं अन्य पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...