Advertisment

झामुमो को पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका, केन्द्रीय मंत्रियों के दौरे पर निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र 

Jharkhand panchayat election: पंचायत चुनाव के दौरान झारखंड के 19 जिलों में भाजपा की ओर से कार्यक्रम तय करने के खिलाफ झामुमो ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है.

निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में झामुमो ने राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी  नियमों का अक्षरक्ष पालन का जोर दिया है. बता दें कि झामुमो का आरोप है कि भाजपा राज्य के 19 जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान अधिकारियों पर दवाब बना कर लाभ लेना चाहती है.

Panachayat chunav 22Scope News

झामुमो ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान राज्य में केन्द्रीय मंत्रियों का सरकारी दौरा से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है, और आगे भी इसकी योजना बनायी जा रही है.

अभी कुछ दिन पहले ही केन्द्रीय राज शिक्षा मंत्री अन्नपूर्ण देवी सहित कई  राज्य में सरकारी दौरे पर थें.

झामुमो का कहना है कि किसी भी मंत्री या भाजपा नेता यदि दौरा करता है तो किसी को भी कोई आपत्ति नहीं हो सकती.

लेकिन सवाल तब उठता है  जब यह दौरा सरकारी होता है, अधिकारियों से जवाब तलब किया जाता है, यह तो आचार संहिता का खुला उल्ल्लंन है.

राज्य निर्वाचन आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए, जिससे कि राज्य में स्वतंत्र और पारदर्शी पंचायत चुनाव संपन्न हो सके.

रिपोर्ट-करिश्मा

केशव मौर्य से श्रीकांत शर्मा तक, योगी के मंत्रियों में कौन आगे, कौन पीछे

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...