Advertisment

रामनवमी के मौके पर सड़कों पर SP, चौक-चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सिवान : सिवान में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। जिले के संवेदनशील इलाकों से लेकर हर चौक-चौराहे तक पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। खास बात ये है कि खुद पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा मैदान में उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। रामनवमी के मौके पर सिवान पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है।

सिवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं – SP पूरन कुमार झा

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने कहा किसिवान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर संवेदनशील स्थान और प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद एसपी ने संभाल रखी है। उनके साथ सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह और एसडीएम आशुतोष गुप्ता भी लगातार इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारी रामनवमी जुलूस के दौरान खुद मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं और आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Siwan S Yatra 1 22Scope News

SP लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे हैं। वे चौक-चौराहों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। सिवान पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च और गश्ती तेज कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को पहले ही रोका जा सके।

Siwan S Yatra 2 22Scope News

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है – SP पूरन कुमार झा

एसपी ने कहा कि रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कुल मिलाकर सिवान में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, जिससे पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है।

Siwan S Yatra 22Scope News

यह भी पढ़े : गोपालगंज में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026: ₹50 हजार की खरीद पर Dyson...

Reliance Digital D.I.S.C.O. Sale 2026, मुंबई: रिलायंस डिजिटल ने उन ग्राहकों के लिए D.I.S.C.O. (डिजिटल इंडिया सेल क्रेज़ी ऑफर्स) सेल शुरू की है जो...

Jamshedpur Water Rescue Training: जल हादसे में शुरुआती मिनट क्यों होते...

Jamshedpur Water Rescue Training, जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के तत्वावधान में गुरुवार को डिमना लेक में इमरजेंसी रेस्क्यू मेथड ऑफ वाटर का विशेष...

Betla National Park: बेतला में बदलेगा जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय...

Betla National Park (लातेहार): पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के बेतला नेशनल पार्क में आने वाले पर्यटकों को अब जंगल सफारी का और बेहतर अनुभव...