Advertisement
Advertisement

Dhanbad: SNMMCH में सुरक्षा व्यवस्था का डीसी ने लिया जायजा, दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश

Dhanbad: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में हाल के दिनों में जूनियर डॉक्टरों के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना के बाद प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गया है। इसी क्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी नौशाद आलम अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Dhanbad: डीसी ने लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधीक्षक डॉ. डीके गांडोरिया से सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अस्पताल में तैनात सभी 56 होमगार्ड जवानों को रहने के लिए अस्पताल परिसर में मूलभूत सुविधाओं के साथ व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने आरक्षी चौकी, इमरजेंसी वार्ड और हूटर सिस्टम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में खड़े पुलिस और होमगार्ड जवानों को डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में मजबूत रहनी चाहिए। वहीं अधीक्षक डॉ. डी के गांडोरिया ने बताया कि हमारे द्वारा लगभग सभी व्यवस्था कर ली गई है और जल्द ही एड्रेस सिस्टम लागू करने की दिशा में विचार विमर्श किया जा रहा है, इससे मरीजों कभी भी कहीं से भी परामर्श दिया जा सकेगा।

Dhanbad: पुख्ता इंतजाम के निर्देश

आगे उन्होंने बताया कि पहले से अधिक मरीज अब आने लगे हैं। वही इमरजेंसी पुरानी अवस्था में है, इस पर विचार किया जा रहा है कि कैसे इसमें और अधिक व्यवस्थित रूप से मरीजों का इलाज किया जाए।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...