Advertisment

मुख्यमंत्री ने पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराए जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। पटना में बांस घाट के पास लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का निर्माण लोकनायक के सम्मान में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा- भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से कराएं

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से कराएं। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जेपी गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।

CM Bihar Gaurav Park 1 1 22Scope News

राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल व JP गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में (बिहार गौरव पार्क) का निर्माण कराया जा है

देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जेपी गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में (बिहार गौरव पार्क) का निर्माण कराया जा है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जाएगा।

CM Bihar Gaurav Park 1 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित नए मुक्ति धाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित नए मुक्ति धाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि में बांसघाट शवदाह गृह का नवीनीकरण कार्य कराया गया है। यहां दाह संस्कार की सुविधाओं के साथ-साथ नागरिक तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको भी और बेहतर ढंग से बनाएं। जो नया मुक्ति धाम बना है उसके साथ-साथ इस पुराने शवदाह गृह परिसर में भी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

CM Bans Ghat 22Scope News

CM Bans Ghat 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट बनाए जा रहे पटना हाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया

मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट बनाए जा रहे पटना हाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक निर्माण कराये जा रहे सैरगाह का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से बताया कि सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक सैरगाह की सुविधा होगी जिसमें यहां आनेवाले लोगों के लिए पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, सिटिंग एरिया, छतरीनुमा स्तंभ सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

CM Patna Haat 22Scope News

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सभ्यता द्वार बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आते हैं और पर्यटकीय सुविधाओं का आनंद उठाने के साथ-साथ बिहार के गौरवशाली अतीत को भी जानते समझते हैं। सभ्यता द्वार से सैरगाह के जुड़ जाने से लोग इसका और अच्छे ढंग से आनंद उठा सकेंगे।

CM Sabhyata Dwar 22Scope News

CM नीतीश के साथ मंत्री विजय चौधरी के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Sabhyata Dwar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Highlights

JioMart Quick Independence Sale: स्वतंत्रता दिवस से पहले JioMart का बड़ा...

JioMart Quick Independence Sale, मुंबई:  स्वतंत्रता दिवस से पहले ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए JioMart Quick ने Grand Independence Sale शुरू की...

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...