2024 बैच के IAS अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण

पटना : बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के पर्यवेक्षण में निर्वाचन विभाग पटना में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2024 बैच के 12 अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें निर्वाचन नामावली प्रबंधन, मतदाता सूची के शुद्धिकरण, कानूनी प्रावधान एवं पात्रता मानदंड जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ईसीआई नेट जैसे आईटी टूल्स और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP) के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण में निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी दी गई

प्रशिक्षण में निर्वाचन संचालन की प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी दी गई। इसमें चुनाव अधिसूचना जारी करने, नामांकन, जांच एवं नाम वापसी, चुनाव चिह्न आवंटन तथा जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना (DEMP) की जानकारी दी गई। इसके अलावा मतदान दिवस की व्यवस्थाएं, EVM & VVPAT का उपयोग, मतदान प्रक्रिया, प्रिसाइडिंग ऑफिसर की भूमिका और विधि-व्यवस्था समन्वय जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। पोस्ट-पोल गतिविधियों के अंतर्गत स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, मतगणना प्रक्रिया एवं परिणामों की घोषणा की प्रक्रिया से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया।

IAS Officer 1 22Scope News

मॉनिटरिंग एवं प्रवर्तन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई

साथ ही मॉनिटरिंग एवं प्रवर्तन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा हुई, जिसमें आदर्श आचार संहिता (MCC), व्यय निगरानी, पेड न्यूज, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज एवं हेट स्पीच पर नियंत्रण, ऑब्जर्वर्स एवं फ्लाइंग स्क्वॉड की भूमिका की जानकारी दी गई। कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की कार्यप्रणाली तथा निर्वाचन प्रक्रिया में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया। सत्र के समापन पर चर्चा, प्रश्नोत्तर एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।

IAS Officer 2 22Scope News

प्रशिक्षण में चुनाव आयोग के अलावा कई IAS अधिकारी रहे मौजूद

अपर सचिव माधव कुमार सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, रत्नाकर निलय, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी शिखा सिन्हा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2024 बैच) के पदाधिकारी सूरज कुमार, के परीक्षित, विनेश टीए, विरूपाक्ष विक्रम सिंह, प्रेम कुमार, कृष्णा जोशी, अजय यादव, महेश कुमार, प्रिया रानी, जतिन कुमार, सैयद अदील मोहसिन और कृष्णा बक्शी शामिल हैं।

IAS Officer 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- खान विभाग ने 2025-26 में 3592 करोड़ कमाए

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...