झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ केस में परिवार से की मुलाकात,भाजपा नेताओं को घेरा!

Jharkhand: झामुमो प्रतिनिधि मंडल ने आज दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के नेतृत्व में विष्णुगढ़ में 12 साल के मासूम के साथ हुए दरिंदगी एवं उसकी हत्या मामले में परिवार से मुलाकात एवं पूरी वस्तु स्थिति को जाना। प्रतिनिधि मंडल में दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra के साथ झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव वेदियां एवं जिले के तमाम झामुमो पदाधिकारी मौजूद रहे । प्रतिनिधि मंडल ने घटनास्थल का भी दौरा किया और पूरे मामले का जल्द उद्भेदन हो इसे लेकर पुलिस पदाधिकारी से भी मुलाकात की ।

ऐसी मानसिकता के लोगों को कठोर कानूनी कार्रवाई मिलनी चाहिए…

दर्जा प्राप्त मंत्री Fagu Besra ने कहा आज परिवार से मुलाकात की है वस्तु स्थिति को समझा है और और इस प्रकार की घटना का समाज में कोई स्थान नहीं है और ऐसी मानसिकता के लोगों को कठोर कानूनी कार्रवाई मिलनी चाहिए । साथ ही साथ उन्होंने भाजपा पर इस पूरे मामले को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया है और अस्वस्थ किया है कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरे मामले को लेकर संवेदनशील है और जल्द ही इस पूरे मामले में जो भी गुनहगार होंगे उन्हें पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज देगी

भाजपा नेताओं पर लगाया राजनीति करने का आरोप

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव वेदियां ने पूरे मामले पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किस प्रकार की घटना का समाज में कोई जगह नहीं है और जो भी इस प्रकार की घटना में शामिल है उसे अपराधी को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में जल्द से जल्द कानूनी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा वहीं जिला अध्यक्ष संजीव वेदियां ने भी हजारीबाग भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद पर पूरे मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

पटना : प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे उपभोक्ताओं को अब किसी प्रकार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img