Advertisment

कटहरा जंगल में (Road Accident) तेज रफ्तार का कहर: पति की मौत, पत्नी जिंदगी की जंग में

Jharkhand: झारखंड में सड़क हादसों (Road Accident) की मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। एक बार फिर सारठ से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सारठ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चितरा थाना क्षेत्र की चितरा-जामतड़ा मुख्य सड़क पर कटहरा जंगल के समीप एक भीषण सड़क हादसे(Road Accident) में 32 वर्षीय युवक प्रदीप मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रदीप मंडल कजरा सिमला गांव से अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ मोटरसाइकिल से बासुकीनाथ धाम पूजा-अर्चना करने जा रहे थे।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

इसी दौरान कटहरा जंगल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ वहां जमा हो गई और चितरा थाना को इसकी सूचना दी गई।

पति की हुई मौत, पत्नी को उपचार के लिए देवघर भेजा गया

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ऑन-ड्यूटी डॉक्टर प्रज्ञा भगवती ने प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी बेबी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है।

 

 

JSSC CGL pariksha radd :JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द,...

JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए आयोजित सभी परीक्षाएं और उनके रिजल्ट रद्द होंगे। हेमंत सोरेन ने जांच कमेटी और परीक्षा सुधार का ऐलान किया।JSSC...

Bihar Mining 2026: बिहार में खनन को मिलेगी रफ्तार, 44 माइनिंग...

Bihar Mining 2026, पटना: बिहार सरकार राज्य में उपलब्ध खनिज संसाधनों के इस्तेमाल को विकास और जनकल्याण से जोड़ने की दिशा में काम कर रही...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...