Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी गई चेतावनी; जानिए क्या है पूरा मामला

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का उत्पाद देखने को मिलता है। ताजा मामला झारखंड के सिमडेगा जिले से सामने आया है जहां Road निर्माण कार्य में बाधा डाल रंगदारी की मांग की जा रही है।

पीएलएफआई एवं माओवादी संगठन के नाम पर धमकी भरा संदेश लिखा गया

बता दें मामला जलडेगा के ओड़गा ओपी क्षेत्र के परबा पंचायत अंतर्गत पपरापानी गांव का है। जहां 15वें वित्त आयोग से बन रहे पीसीसी Road निर्माण कार्य चल रहा था। नए निर्मित सड़क में अज्ञातों द्वारा धमकी लिखा गया है जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है। बता दें सड़क के बीचों-बीच बड़े अक्षरों में पीएलएफआई एवं माओवादी संगठन के नाम पर धमकी भरा संदेश लिखा गया।

ले-दे के चलो, नहीं तो समझ जाना…

Road पर लिखा गया है- ले-दे के चलो, नहीं तो समझ जाना। कल कॉल करेंगे, नहीं तो समझ जाना। इस संदेश में निर्माण कार्य करा रही लाभुक समिति को सीधे तौर पर चेतावनी दिया गया है।

मामले की सूचना मिलते ही ओड़गा ओपी प्रभारी सजल धान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई है। ये कोई रंगदारी वसूली का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी इस तरह से कई प्रतिबंधित संगठन के द्वारा रंगदारी की मांग की गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है, अब देखना होगा जांच में क्या सामने आता है।

 

Mahua Maji Khalari Visit: क्या खलारी में रोजगार और विकास को...

Mahua Maji Khalari Visit: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी गुरुवार को एक दिन के दौरे पर खलारी पहुंचीं। उनके पहुंचने...

बिल्डर हत्याकांड का 12 घंटे में खुलासा, अवैध संबंध व विवाद...

भागलपुर : भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: मोबाइल खोने वालों के लिए बड़ी राहत!...

Jamshedpur Lost Mobile Recovery: जमशेदपुर के सुंदरनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके...