भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : परिवार से मिले चिराग, कहा- निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद व निंदनीय

आरा : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। चिराग ने कहा कि विगत दिनों आरा में बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हुई निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। चिराग पासवान ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की व शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। साथ ही उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

चिराग पासवान ने भरत तिवारी के मां, भाई व बहन से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया

इस दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरत तिवारी के मां, भाई और बहन से मुलाकात कर उनको सांत्वना दिया। इस दौरान पुलिस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह पुलिस एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। जिसको की पूरी सुनोयोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने चिराग पासवान से कहा कि अब उन लोगों को किसी पर भरोसा नहीं है केवल भरोसा है तो आपके ऊपर है और आप से ही न्याय की उम्मीद है। परिवार के लोगों ने चिराग से न्याय की गुहार लगायी।

Bharat Tiwari Chirag 1 22Scope News

Bharat Tiwari Chirag 2 22Scope News

चिराग पासवान ने साफतौर पर कहा- यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है

चिराग पासवान ने साफतौर पर कहा कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है। इसको लेकर लगातार परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार लगातार दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं चिराग के पहुंचने और आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों को अब उम्मीद जगी है कि अब भरत तिवारी को न्याय मिलेगा। चिराग पासवान के साथ लोजपा विधायक दल के नेता राजू तिवारी और मंत्री संजय कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे। वहीं चिराग ने भरत तिवारी की मां आशा देवी की आंसू पूछते हुए कहा कि बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इसको लेकर वह देश के गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात कर दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करेंगे।

Bharat Tiwari Chirag 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण : न्याय की मांग को लेकर मानवाधिकार संगठन की 8 सदस्यीय टीम बिलौटी रवाना

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: दूसरी बोर्ड परीक्षा का...

CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित...

JSSC Exam 2024: दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला, अभ्यर्थी तुरंत...

JSSC ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के दो परीक्षा केंद्रों का पता बदला है। दुमका और हजारीबाग के अभ्यर्थी नया एडमिट कार्ड...