बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता रवाना हुए सम्राट, कहा- BJP की बनेगी सरकार

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी पटना से आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता रवाना हुए। वे वहां कई नामांकन व चुनावी रैली में भाग लेंगे। बता दें कि बीजेपी ने उन्हें बंगाल चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। सम्राट चौधरी ने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि बीजेपी का मानना है कि बंगाल सोनार बंगाल बने। पश्चिम बंगाल को सोने का बंगाल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बंगाल के लोग वहां पर बदलाव करने के लिए तैयार हैं – डिप्टी CM सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में लोकतंत्र की स्थापना करना घुसपैठियों को वहां से बाहर निकलना और बंगाली अस्मिता को फिर से बहाल करना मुख्य उद्देश्य है। सम्राट ने कहा कि जिस तरीके से आजादी के लड़ाई में बंगाल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज बंगाल के लोग वहां पर बदलाव करने के लिए तैयार हैं। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने वाली है।

Samrat Chaudahry 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BJP 47वां स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, जमकर हुई आतिशबाजी

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजकुमार...

रालोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताते हुए इसे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति...

JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत से इनकार,...

JPSC भर्ती घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को जमानत नहीं मिली। रांची कोर्ट ने जांच प्रभावित होने की आशंका जताते हुए याचिका खारिज...

Giridih Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, शव के...

गिरिडीह के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग को लेकर मिथुन दास की हत्या का पुलिस ने तीन दिन में खुलासा किया। शव के टुकड़े कर...