Advertisment

घनश्याम मिश्रा के घर चोरों ने ताला तोड़कर अलमीरा में रखे सामान की कर ली चोरी

पटना सिटी : बिहार की राजधानी पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगरा संग्राम चक कॉलोनी में गुरुवार की रात घनश्याम मिश्रा के घर चोरों के एक गिरोह ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर गोदरेज अलमीरा में रखे कीमती सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए लेकर फरार हो गए हैं। बताया जाता है कि घनश्याम मिश्रा गुरुवार की रात पूरे परिवार के साथ दूसरे घर छोटी नगरा चले गए थे। जिसका चोरों के गिरोह ने फायदा उठाया।

घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ घर के अंदर सब सामान बिखरा पड़ा है – घनश्याम मिश्रा

आपको बता दें कि पूरे परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह घनश्याम मिश्रा घर पर पहुंचे। देखें कि घर का मेन गेट का ताला टूटा हुआ घर के अंदर सब सामान बिखरा पड़ा है। गोदरेज अलमीरा का ताला लॉकर सब टूटा हुआ है। घनश्याम मिश्रा ने बताया कि घर के अंदर गोदरेज अलमीरा में रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात सभी चोरों के गिरोह ने चोरी कर लिए हैं। साथ ही घर में रखे करीब 90 हजार नगद रुपए थे वह भी गायब हैं।

Patna Chori 2 22Scope News

चोरी की घटना की सूचना मालसलामी थाना को दी गई है

वहीं चोरी की घटना की सूचना मालसलामी थाना को दी गई है। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम और एफएसएल की टीम की मदद से जांच शुरू कर दिया है। घर में चोरी का मामला थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Patna Chori 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कुचायकोट में रेस्टोरेंट से दिनदहाड़े चोरी, लैपटॉप और 2 लाख लेकर चोर फरार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

JPSC Members Resignation Ranchi: छात्र आंदोलन के बीच JPSC में अचानक...

JPSC Members Resignation Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों...

Patna Traffic Alert: 7 बजे से बदल जाएगी शहर की यातायात...

Patna Traffic Alert: 10 अगस्त, 2026 को राजधानी पटना में होने वाली 'तिरंगा यात्रा' को देखते हुए, ज़िला प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था में बड़े...

Bihar Education News: बिहार के स्कूलों में अब हर हाल में...

Bihar Education News: राज्य सरकार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। पटना के अधिवेशन भवन...