जल संसाधन विभाग में स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए टिप्स

Patna: जल संसाधन विभाग के तत्‍वावधान में शुक्रवार को अधिवेशन भवन में विभागीय अधिकारियों के लिए “स्ट्रेस मैनेजमेंट” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका आयोजन मंत्री, जल संसाधन विभाग विजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्‍ल ने दीप प्रज्‍जवलित कर किया।

इस अवसर पर प्रधान सचिव ने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करते हुए सभी पदाधिकारी अपने कार्यों को अधिक प्रभावी एवं तनावमुक्त ढंग से संपादित कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे कार्यशाला में बताई गई बातों का पालन करने के लिए संकल्पित हों।

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक रिपु सदन ने ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के माध्यम से जीवन जीने की कला पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान व्यस्त जीवनशैली में तनाव से दूर रहकर मन को शांत एवं संतुलित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न योग एवं ध्यान प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया तथा तनाव प्रबंधन से संबंधित वीडियो के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि सकारात्मक सोच एवं नियमित अभ्यास के माध्यम से व्यक्ति सरल, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकता है।

इस कार्यशाला में अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अनवर जमील, विशेष सचिव केडी. प्रौज्ज्वल, मंत्री के आप्त सचिव ज्ञानेंद्र कुमार सहित विभाग के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...