मधेपुरा में बड़ा हादसा टला : स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बुझी लपटें

मधेपुरा : मधेपुरा शहर के वार्ड संख्या-19 स्थित केशव कन्या उच्च विद्यालय के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब विद्यालय की दीवार से सटे एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से उठती लपटों और धुएं ने आसपास के इलाके में दहशत फैला दी।

बजाज बाइक शोरूम के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे काफी मात्रा में कचरा जमा था, आग पकड़ने से स्थिति और भयावह हो गई

बताया जाता है कि बजाज बाइक शोरूम के सामने लगे ट्रांसफार्मर के नीचे काफी मात्रा में कचरा जमा था, जिसमें आग पकड़ने से स्थिति और भयावह हो गई। स्कूल के आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत बिजली विभाग और अग्निशमन दल को दी गई। हालांकि, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बालू डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पहुंचे कर्मियों ने भी स्थिति को संभालते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।

Madhepura Acc 1 22Scope News

 

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया

स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के रिहायशी इलाकों और विद्यालय को भारी नुकसान हो सकता था। घटना ने एक बार फिर बिजली ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्थानों पर नियमित सफाई और निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Madhepura Acc 22Scope News

 

यह भी पढ़े : खड़ी कार से बरामद हुआ विवाहिता का शव, चैता गांव में मची सनसनी

रमण कुमार की रिपोर्ट

Patna News: बांस घाट शवदाह गृह हुआ हाईटेक, Isha Foundation विकसित...

पटना के बांस घाट शवदाह गृह में ईशा फाउंडेशन ने आधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं। दीघा घाट समेत बिहार के छह शहरों में हाईटेक...

Bihar Urban Transformation Program: विकसित बिहार के लिए Urbanization, Industrialization और...

पटना में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। मंत्री नीतीश मिश्रा ने विकसित बिहार के लिए शहरीकरण, औद्योगीकरण और पर्यटन को विकास का...

Patna Gig Workers Lounge: डिलिवरी बॉय और राइडर्स के लिए शुरू...

पटना में गिग वर्कर्स के लिए दो अत्याधुनिक एसी लॉउंज शुरू किए गए हैं। यहां आराम, ठंडा पानी, मोबाइल चार्जिंग और सुरक्षा जैसी सुविधाएं...