पटना : कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में आज कृषि भवन मीठापुर में बिहार के सभी प्रमुख उर्वरक विक्रेताओं एवं उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में कृषि निदेशक ने उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि राज्य में 2.84 लाख टन यूरिया का स्टॉक है। हमें बस इसका सही इस्तेमाल करना है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया कि उर्वरक पर नियंत्रण रखें और इस बात का ध्यान दें कि पूरी जांच पड़ताल और जरूरत के मुताबिक, ही उर्वरकों की बिक्री करें।
वैकल्पिक उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उर्वरकों पर निर्भरता कम हो – कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव
कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि वैकल्पिक उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि उर्वरकों पर निर्भरता कम हो। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक मिले। कृषि निदेशक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई थोक विक्रेता या दुकानदार या कोई पदाधिकारी गलत करता है, तो उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने इस बारे में पदाधिकारियों से भी सावधानी बरतने के लिए कहा।

बैठक में सभी आपूर्तिकर्त्ता और विनिर्माता उर्वरक कंपनियों को निर्देश दिया गया
बैठक में सभी आपूर्तिकर्त्ता और विनिर्माता उर्वरक कंपनियों को निर्देश दिया गया कि Freight on Rate (FOR) पर उर्वरकों की आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उर्वरक निर्माता कंपनियां और थोक विक्रेता उर्वरकों के साथ अन्य उत्पाद की टैगिंग नहीं करें। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अभी फसल मौसम नहीं है तो राज्य और जिला स्तर पर उर्वरकों का भंडारण और संरक्षण करें। इस बैठक में सभी जिलों से पांच-पांच थोक विक्रेता और सभी उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : बाबा साहेब की राह पर बिहार, मंत्री लखेंद्र ने SC/ST छात्रों के लिए छात्रावास अनुदान दोगुना करने का किया ऐलान
Highlights







