Hazaribagh: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलगावां में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। उक्त अवसर पर स्थानीय तालाब के समीप स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद Manish Jaiswal पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Manish Jaiswal ने बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को किया याद
बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद Manish Jaiswal ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सदर विधायक कार्यकाल के दौरान ही इस महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य विधायक निधि की राशि से संपन्न हुआ था, जिसे आज इस भव्य रूप में देखकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके विचार हमें समता, न्याय और समान अधिकारों की राह पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सांसद ने युवाओं और ग्रामीणों से बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया ।
सांसद Manish Jaiswal ने ग्राम सलगावां की पांच बेटियों को उनके शादी से पूर्व आकर्षक लहंगा भेंट कर शादी की अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी ।
मौके पर विशेषरूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. ओझा, टोनी जैन, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, कटकमदाग सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव, राणा राहुल प्रताप सिंह, महेश प्रसाद, नवल किशोर, बासुदेव प्रसाद, तिलेश्वर रविदास, सरजू रविदास, किशोरी रविदास, नरेश रविदास, गिरधारी रविदास, प्रकाश कुमार दास, लखन पासवान, लोकसभा सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Highlights


















