गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण इलाकों में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ऑरेंज पे काउंटर से रिचार्ज व खपत की संपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। ऑरेंज पे काउंटर के निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि दो साल पहले शहरी इलाकों में ही ऑरेंज पे काउंटर की सुविधा शुरू की गयी थी जिससे शहरी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर जरूरी जानकारी दी जा रही है। अब ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस व्यवस्था को शुरू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी के ग्रामीण इलाकों में ऑरेंज पे काउंटर की संख्या 150 थी जो 2026 तक इसकी संख्या दोगुनी यानि करीब 300 हो चुकी है।

125 यूनिट फ्री का अधिकतम फायदा कैसे उठायें, इसकी भी दी जाती है जानकारी

ऑरेंज पे काउंटर के निदेशक मनीष सिन्हा ने कहा कि उपभोक्ता को बिहार सरकार द्वारा लागू 125 यूनिट फ्री का अधिकतम फायदा कैसे ले इसकी भी पूरी जानकारी दी जाती है। साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सौर ऊर्जा बिजली उत्पादन इंस्टॉल करने के लिए आसानी से आवेदन भी करवाया जाता है। बता दें कि राज्य के 38 जिलों में ऑरेंज पे काउंटर की संख्या बढ़कर 2000 से अधिक कर दी गयी है। भविष्य में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इसका विस्तार और किया जायेगा।

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...