Jharkhand के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन Medical Colleges में होगी सहायक प्राध्यापकों की बंपर बहाली;इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

Jharkhand: झारखंड के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। झारखंड के Medical Colleges में जल्द ही सहायक प्रध्यापकों की नियुक्ति होने वाली है। जेपीएससी की तरफ से इसे लेकर आवेदन मांगे गए हैं। बता दें इन पदों के लिए 28 अप्रैल से आवेदन लिए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार राज्य के Medical Colleges में सहायक प्राध्यापक के 90 पदों पर नियुक्ति होगी। स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर झारखंड लोक सेवा आयोग ने बुधवार को नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी।

इन कॉलेजों में होगी भर्ती

इसके तहत शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज, धनबाद, एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज, पलामू तथा फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका के सुपर स्पेशियलिटी में कुल 10 विभागों में इन पदों पर नियुक्ति होगी। नियुक्ति एकेडमिक अंकों तथा साक्षात्कार के आधार पर होगी।

इन पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवदेन वन टाइम रजिस्ट्रेशन सिस्टम के माध्यम से 28 अप्रैल से 12 मई शाम पांच बजे तक ओगा। 12 मई से 14 मई तक लिंक केवल परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए खुला रहेगा।

 

 

 

 

 

Dhanbad Land Subsidence: सिजुआ में 200 मीटर जमीन धंसी, पांच घर...

 धनबाद के सिजुआ में मंगलवार तड़के धमाके के साथ 200 मीटर जमीन धंस गयी। पांच घर जमींदोज हो गये और 8 साल के बच्चे...

Jharkhand Sand Mining: नदी में दोबारा जमा बालू से तय होगी...

झारखंड में अब बालू खनन की सीमा नदी में दोबारा जमा हुई बालू की मात्रा के आधार पर तय होगी। सिया ने हर साल...

JSSC CGL 2023: हाईकोर्ट ने 99 अधिकारियों को राहत दी, नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL 2023 से नियुक्त 99 अधिकारियों को राहत देते हुए हटाने संबंधी राज्य सरकार की अधिसूचना पर रोक लगा दी।...