स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर ‘चोरी-छिपे’ शिलान्यास करने का आरोप

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान बदलकर निर्माण करने और जिला परिषद उपाध्यक्ष को शिलान्यास में न बुलाकर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद अब प्रशासन जांच की बात कह रहा है। देखिए यह विशेष रिपोर्ट।

मामला बड़पिछरी पंचायत का है

मामला बड़पिछरी पंचायत का है, जहाँ स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने जिस जमीन को चयनित किया था, संवेदक उसे छोड़कर किसी दूसरी जगह पर निर्माण कार्य शुरू कर रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरा काम ‘चोरी-छिपे’ किया गया और जानबूझकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी को शिलान्यास कार्यक्रम से दूर रखा गया।

ग्रामीणों ने मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष से अपनी नाराजगी जाहिर की

ग्रामीणों ने मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी को बुलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की और आग्रह किया कि स्वास्थ्य केंद्र उसी स्थल पर बने जो जनता की पहुंच में और निर्धारित हो। सरिता देवी ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल धनबाद के डीडीसी (DDC) सन्नी राज से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की अनुपस्थिति में और बिना सूचना के शिलान्यास करना गलत है, साथ ही ग्रामीणों की मांग के अनुरूप स्थान की जांच होनी चाहिए।

स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुल तीन स्थल चयनित किए गए थे

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीडीसी सन्नी राज ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के लिए कुल तीन स्थल चयनित किए गए थे। इनमें से एक पर दखल का आवेदन है और दूसरी जमीन रैयती है। फिलहाल तीसरे स्थान पर काम की बात हो रही है, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद अब पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी और नियमानुसार ही निर्माण कार्य संपन्न होगा।

फिलहाल जांच होने तक ग्रामीणों में संशय बरकरार है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है कि वह ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देता है या संवेदक के प्रस्तावित स्थल को।

 

 

 

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...