पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रधान सचिव विनय कुमार ने प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी
बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने प्रमुख केंद्रीय योजनाओं, शहरों के मास्टर प्लान, रिजनल रैपिड ट्रांजिट प्रणाली, पटना मेट्रो, विज्ञापन नियमावली सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। केन्द्रीय प्रायोजित योजना अटल मिशन शहरी कायाकल्प और शहरी परिवर्तन (अमृत परियोजना), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन की कार्य प्रगति की जानकारी दी। विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन, नगर निकाय में सीसीटीवी की स्थापना, सोलर लाइट योजना, नाला/निकासी के संबंध में जानकारी दी।

अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने अपने विभाग से सबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति व प्रस्तावित योजनाओं के सबंध में जानकारी दी
बैठक में पंचायती राज विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश ने अपने विभाग से सबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति और प्रस्तावित योजनाओं के सबंध में जानकारी दी। गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने महाबोधि मंदिर कोरिडोर, बोधगया और विष्णुपद मंदिर कोरिडोर, गयाजी के समग्र विकास से संबंधित योजना के संबंध में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा- शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास से जुड़ी योजनाओं को तेजी से पूर्ण करें। स्वच्छता, जलापूर्ति पर विशेष ध्यान दें। जो भी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है वह सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बचे हुए लोगों को तेजी से आवास उपलब्ध कराएं ताकि शहरी क्षेत्र के बेघर परिवारों को पक्का आवास मिल सके। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए पीपीपी मॉडल का उपयोग करें ताकि कचरा का बेहतर प्रबंधन और सदुपयोग किया जा सके। सीवरेज शोधन संयंत्र (STP) को ठीक से फंक्शनल रखें। साथ ही गंगा नदी के किनारे एसटीपी जहां भी निर्माणाधीन है उसपर तेजी से काम करें। सीवरेज नेटवर्क का विस्तार कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा- शवदाह गृह/मोक्ष घाम का निर्माण उसी स्थान पर कराएं जहां परंपरागत रूप से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि शवदाह गृह/मोक्ष घाम का निर्माण उसी स्थान पर कराएं जहां परंपरागत रूप से शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के तहत जो भी सोलर लाइट लगाए गए हैं, वे पूरी तरह फंक्शनल रहें, इसे सुनिश्चित करें। इसके लिए एक मॉनीटरिंग सिस्टम विकसित करें ताकि यह पता चल सके कि सोलर लाईट का संचालन बेहतर ढंग से हो रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराएं।
पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण करें – CM सम्राट चौधरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण करें। मलाही पकड़ी से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक जल्द से जल्द मेट्रो रेल परियोजना को पूर्ण करें। साथ ही पटना रेलवे जंक्शन तक पटना मेट्रो का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। आईएसबीटी राजेंद्रनगर टर्मिनल और पटना जंक्शन से पटना मेट्रो रेल के आपस में जल्द जुड़ जाने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

CM नीतीश के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश परासर, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहैल, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश और गयाजी जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।
यह भी देखें :
यह भी पढ़े : बिहार में राजस्व वसूली का रिकॉर्ड, 8403 करोड़ पार, डिजिटाइजेशन व शराबबंदी पर सरकार का बड़ा दावा
Highlights







