Advertisment

भोजपुर SP ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का किया निरीक्षण

आरा : भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री राज ने आज यानी 28 अप्रैल को नवीन पुलिस केंद्र भोजपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली। साथ ही एसपी ने जवानों की अनुशासन, वर्दी की सुसज्जा, ड्रिल की शुद्धता और शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया।

SP श्री राज द्वारा परेड के विभिन्न चरणों मार्च पास्ट, सलामी शस्त्र, विश्राम व सावधान की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राज द्वारा परेड के विभिन्न चरणों मार्च पास्ट, सलामी शस्त्र, विश्राम और सावधान की स्थिति का बारीकी से मूल्यांकन किया। साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों के निराकरण और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि बहुत संख्या में नवनियुक्त सिपाहियों ने परेड में हिस्सा लिया।

Ara SP 1 22Scope News

Ara SP 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की सड़क

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: तोपचांची में कंटेनर पकड़े जाने के...

Topchanchi Cattle Loaded Container Seized: एक गुप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने तोपचांची थाना क्षेत्र के हटिया मैदान के पास नेशनल हाईवे पर मवेशियों...

Dhanbad News: सुंदरपहाड़ी के कुएं में मिला अज्ञात युवक का शव,...

Dhanbad News: सोमवार सुबह ईस्ट टुंडी पुलिस स्टेशन इलाके के सुंदरपहाड़ी गांव के पास एक कुएं में एक अनजान युवक का शव तैरता हुआ...

Potka BDO Vehicle Registration Case: बिना नंबर की सरकारी टाटा सूमो...

Potka BDO Vehicle Registration Case: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका ब्लॉक के ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) की सरकारी गाड़ी को लेकर एक मामला सामने...