संतोष सुमन ने कहा- जंगलराज के युवराज हैं तेजस्वी

गयाजी : गयाजी शहर के डीएम कोठी के समीप एक निजी अस्पताल का उद्घाटन बुधवार को भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के निवर्तमान मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अस्पताल के खुलने से गया शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा – डॉ. संतोष कुमार सुमन

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इस अस्पताल के खुलने से गया शहर के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। वहीं डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भी तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी खुद ही जंगलराज के युवराज हैं। हाल ही में तेजस्वी द्वारा सुल्तानगंज में एक अधिकारी की हुई हत्या पर किए गए ट्वीट का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं में उनकी ही पार्टी के लोगों की भूमिका हो सकती है।

Santosh Suman 1 1 22Scope News

डॉ. सुमन ने कहा- राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है

डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि अगर कोई इस तरह का दुस्साहस करेगा, तो उसे कड़ा अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और आगे भी जारी रहेगी, जिससे अपराधियों में डर बना रहेगा।

Santosh Suman 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मंत्री संतोष सुमन ने कहा- CM नीतीश तेजस्वी से अभी भी बहुत फीट हैं, घूमने दिजिए यूरोप

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...