साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 67 लाख से अधिक नगद बरामद

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा से सटे घोड़ासहन थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 67 लाख रुपए से अधिक की नगदी बरामद की है। यह छापेमारी साइबर थाना पुलिस ने स्थानीय घोड़ासहन थाना और आसपास के अन्य थानों के सहयोग से संयुक्त रूप से की। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।

साइबर फ्रॉड का संगठित गिरोह बड़े स्तर पर लोगों को ठग रहा है – साइबर DSP अभिनव पराशर

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब साइबर डीएसपी अभिनव पराशर को गुप्त सूचना मिली कि घोड़ासहन क्षेत्र में साइबर फ्रॉड का संगठित गिरोह बड़े स्तर पर लोगों को ठग रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसकी जानकारी जिला एसपी स्वर्ण प्रभात को दी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।

Motihari Police 1 22Scope News

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान करीब 67 लाख रुपए नकद बरामद किए गए, जिनमें भारतीय और नेपाली मुद्रा दोनों शामिल हैं। पुलिस ने मौके से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी की घटनाओं में संलिप्त हो सकता है।

पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है – पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बरामद नकदी के स्रोत और इसके उपयोग की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Motihari Police 22Scope News

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े एडिशनल SHO

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...

Baghmara News: शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम अखाड़ा, प्रशासन ने...

Baghmara News: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके में मुहर्रम का त्योहार पारंपरिक उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ। बाघमारा, कटरास और...