Advertisment

विजय चौधरी ने कहा- 2030 तक नीतीश की नीति पर चलेगी सरकार

पटना : बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय में आज मीडिया को संबोधित किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे।

सरकार 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के मुताबिक ही चलेगी – डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने साफ कहा है कि सरकार 2030 तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों के मुताबिक ही चलेगी। उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जो कमिटमेंट पहले था, वही आज भी कायम है और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। विजय चौधरी ने कहा कि विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जब नेता प्रतिपक्ष ने 2025 से 2030 के लक्ष्य को लेकर सवाल उठाया था। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय खुद नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में लिया गया है।

JDU Party 1 22Scope News

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त है – विजय चौधरी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त है और वे उनकी नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सरकार का फोकस लगातार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने पर है और जनता से किया गया वादा निभाया जा रहा है। विजय चौधरी ने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और इसकी जानकारी समय आने पर साझा की जाएगी।

JDU Party 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Anjana Kumari Wushu Championship: ग्रामीण झारखंड से जॉर्जिया तक पहुंची अंजना...

Anjana Kumari Wushu Championship: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) द्वारा समर्थित युवा एथलीट अंजना कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: खडंगाझाड़ में लगेगी रामदास सोरेन की आदमकद...

Ramdas Soren Statue Jamshedpur: टेल्को स्थित खडंगाझाड़ झंडा चौक में पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि के...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में 77वां वन महोत्सव, CM...

Ranchi Van Mahotsav 2026: विधानसभा परिसर में मंगलवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री, विधायक और अधिकारियों...