लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग की तरफ से शुरू किए गए। इस योजना ने बिहार के सभी कस्बों व गांव में छोटे-बड़े व्यापार का सूत्रधार बन चुकी है। गांव-गांव में सालों से संसाधन की कमी के कारण कर्मठ व मेहनती महिला व पुरुष अपने पसंदीदा बिजनेस को शुरू नहीं कर पा रही थी। योजना के आने के बाद बिहार सरकार से ऋण प्राप्त करके अब ब्यूटी पार्लर, मोबाइल स्टोर, चक्की मिल जैसे व्यवसाय शुरू करके राज्य व देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर रही है। इसके अलावा गांव-गांव में खुल रहे छोटे व्यापार से ग्रामीणों को भी सीधा लाभ मिल रहा है। छोटे-बड़े कामों के लिए अब शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

लघु उद्यमी योजना ने वैशाली की धर्मशीला के सपने किये पूरे कमा रही महीने का 20 हजार

योजना की लाभार्थी वैशाली लालगंज की रहने वाली धर्मशीला कुमारी ने बताया कि वे कम उम्र से ही ब्युटीशियन का काम रही थी। उन्हें शुरू से ही गांव में खुद का ब्यूटी पार्लर खोलने का सपना संजोये रखी थी लेकिन परिवार में संसाधन की कमी के कारण पूरा नहीं हो सका था। बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना का लाभ मिलने के बाद धर्मशीला कुमारी ने ही गांव में ही खुद का ब्यूटी पार्लर शुरू कर लिया है। जिसमें गांव की महिला सजने-संवरने के लिए आया करती है। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग शुरू करने के लिए उनके पास मशीनें, सौन्दर्य, प्रसाधन, कुर्सियां, शीशा आदि उपकरण मौजूद है। लघु उद्यमी योजना के लाभ से 20 हजार कमा कर आज उनके सपनों को पूरा करके महिलाओं के लिए प्रेरणा क स्रोत बन चुकी।

Small Entrepreneur Scheme 1 22Scope News

योजना ने दूसरों की दुकानों में काम करने से दिलाई मुक्ति खोला खुद का मोबाइल – रिपेयरिंग दुकान

वैशाली के बिदुपुर गांव के रहने वाले लाभार्थी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वे कई सालों से दूसरों की दुकान में छोटे-बड़े काम किया करते थे। जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति में कोई खास सुधार नहीं वे हमेशा से चाहते थे कि वे अपने मेहनत को दूसरे के लिए नहीं बल्कि खुद के आर्थिक विकास के लिए करें। परिवार में संसाधन के अभाव के कारण वे आगे विकास नहीं कर पा रहे थे। उद्योग विभाग की लघु उद्यमी योजना का लाभ मिलने के बाद आज अमरेंद्र आज अपने ही गांव में खुद का दुकान शुरू कर लिया है। जिससे वे अपने परिवार की जीविका बेहद आराम से चला पा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री की लघु उद्यमी योजना के लिए बिहार सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया है।

Small Entrepreneur Scheme 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट, आज शाम जाएंगे दिल्ली

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...