Commercial Advertisment

7 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लघु उद्यमी, सरकार ने खर्च किए 100 करोड़ से ज्यादा

पटना : महिलाएं बनीं लघु उद्यमी – बिहार सरकार राज्य के युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को अधिवेशन भवन में ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम और प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान 20,106 लाभुकों को 50-50 हजार रुपए की प्रथम किस्त के रूप में कुल 100.53 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई, जिनमें 7,039 महिला लाभुक शामिल हैं।

Goal 7 22Scope News

महिलाएं बनीं लघु उद्यमी : इन कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए बनी योजना

बिहार सरकार की ओर यह योजना उन नवाचारियों, महिलाओं और युवाओं के लिए शुरू की गई है, जो स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर होना चाहते हैं। बिहार सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2024 में की थी। इसका उद्देश्य जाति आधारित गणना में चिन्हित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वरोजगार के लिए आर्थिक मदद देना है।

ऐसे लोगों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना के तहत लाभुकों को उनके व्यवसाय को स्थापित करने के लिए दो लाख रुपए तक की अनुदान राशि तीन किस्तों में दी जाती है। इसका लाभ 18 से 50 साल आयु वर्ग के ऐसे स्थायी निवासियों को मिलता है, जिनकी मासिक पारिवारिक आय हजार या वार्षिक 72 हजार रुपए से कम है। आवेदकों को 61 चिन्हित परियोजनाओं में से किसी एक का चयन करना होता है।

महिलाएं बनीं लघु उद्यमी : सरकार ने की है प्रशिक्षण की भी व्‍यवस्‍था

इस वर्ष उद्योगी पोर्टल पर 2.32 लाख से अधिक आवेदन मिले। कंप्यूटरीकृत रैंडम चयन के जरिए 59,901 आवेदकों को चुना गया। पिछले वर्ष की 9,901 रिक्तियां भी शामिल हैं। इसके अलावा 11,980 आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। चयनित लाभुकों को उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के माध्यम से तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरी कर चुके लाभुकों को ही पहली किस्त वितरित की गई है।

उद्योग मंत्री बोले, हमारा लक्ष्‍य हर योग्‍य नागरिक बिहार के विकास से जुड़े

बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बिहार लघु उद्यमी योजना युवाओं और महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। यह योजना न केवल रोजगार सृजित कर रही है, बल्कि बिहार को आर्थिक रूप से मजबूत भी बना रही है। हमारा लक्ष्य है कि राज्य का हर योग्य नागरिक इस योजना से लाभ उठाए और स्वरोजगार की मुख्यधारा में जुड़े।

यह भी देखें :

महिलाएं बनीं लघु उद्यमी : मुख्य तथ्य 

योजना का नाम – बिहार लघु उद्यमी योजना

शुरुआत – वर्ष 2024

लाभुक – आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के स्थायी निवासी

आय सीमा – मासिक 6,000 या वार्षिक 72,000 से कम

लाभ – 2 लाख अनुदान (3 किस्तों में)

इस बार वितरण – 100.53 करोड़ की राशि, 20,106 लाभुक

महिला लाभुक – 7,039

प्रशिक्षण संस्थान – उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान

यह भी पढ़े : ‘CAG Report पर विपक्ष का आरोप गलत, केवल कर रही है हंगामा’

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...