Advertisment

18 से 25 मई तक चलेगा जनभागीदारी अभियान – मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री ने बताया कि जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत 18 मई से 25 मई तक जनभागीदारी अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत हेल्थ कैंप, सड़क, भवन, आंगनबाड़ी केंद्र समेत कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाया जाएगा।

मंत्री ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की

मंत्री ने विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। इसमें आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र (पीईटीसी), अत्याचार निवारण अधिनियम (पीओए), बिहार महादलित विकास मिशन (बीएमभीएम) सहित अन्य योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने आवासीय विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति और डीबीटी में कमी पाए जाने पर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों में प्रचार प्रसार कर अभियान के तौर पर इसी माह 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

Mantri Lakhendra Paswan 1 22Scope News

मंत्री ने कहा- बच्चों को शिक्षित करना हमारी पहली प्राथमिकता है

मंत्री ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जो बच्चे दूर के जिले से आते है उन्हें राहत देते हुए आसपास के जिले में ही दाखिला लेने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए मुख्यालय स्तर से महीने में दो बार समीक्षा किया जाएगा। बताया गया कि विद्यालयों में 2 हजार से अधिक शिक्षक रिक्तियों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। छात्रावासों में छात्रों के बेहतर शिक्षा, सुविधा और सुरक्षा प्राप्त हो इसपर विशेष ध्यान रखा जाए। प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र पर अभ्यर्थियों को तैयारी में कोई समस्या न हो इसपर नजर रखी जाए और केन्द्र पर प्रोफेसर लोगों को आगाह किया जाए कि अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

Mantri Lakhendra Paswan 2 22Scope News

सूरज कुमार को दिया गया नियुक्ति पत्र

मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत जो भी मामले अबतक नहीं निपटाएं गए है उन्हें जल्द संज्ञान में लेते हुए लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। मौके पर मंत्री ने लखीसराय जिले के सूरज कुमार को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया। इसके साथ ही रिक्त नियुक्तियों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया। महादलित विकास मिशन के तहत सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड संबंधित निर्माणाधीन और पूर्ण भवनों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि अगले तीन महीनों में सभी को पूरा कर लिया जाए।

Mantri Lakhendra Paswan 3 22Scope News

सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए – मंत्री रौशन

मंत्री रौशन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर सुनिश्चित किया जाए। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। बैठक में योजनाओं की बेहतर निगरानी, शिकायत निवारण और लक्षित लाभार्थियों तक पहुंच बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि डीडब्लूओ के साथ बैठक मुख्यालय में आयोजित होनी थी, जिसे बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंधन बचत की अपील को संज्ञान में लेते हुए ऑनलाईन मोड में किया गया। मौके पर सचिव संदीप आर पुडकलकट्टी, निदेशक प्रियंका रानी समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Mantri Lakhendra Paswan 4 22Scope News

यह भी पढ़े : अगले 5 वर्षों में बिहार में एयर कनेक्टिविटी को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य है – मुख्यमंत्री

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...

Jharkhand Kharif 2026: बारिश की कमी के बावजूद 69% धान की...

झारखंड में बारिश की कमी के बावजूद खरीफ सीजन में 12.52 लाख हेक्टेयर में धान की खेती पूरी हो चुकी है। पलामू और गढ़वा...