Advertisment

निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुपरी नगर परिषद कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) विजय कुमार शर्मा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार शर्मा ने एक मामले में अपनी अनुचित सुविधा देने के बदले एक लाख 45 हजार रुपए की रिश्वत ली। निगरानी टीम ने मौके पर छापा मारकर जेई को रंगे हाथ पकड़ा। इस कार्रवाई की खबर इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

विजय कुमार लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, विजय कुमार लंबे समय से अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार कर रहे थे। निगरानी विभाग की सतर्कता और समय पर कार्रवाई के कारण ही यह मामला सामने आया और रिश्वतखोरी का पर्दाफाश हुआ। हालांकि स्थानीय स्तर पर यह चर्चा जोरों पर है कि रिश्वत का यह पैसा नगर परिषद के अधिकारी से लेकर कार्यालय के सभी कर्मियों में वितरण होता है। निगरानी डीएसपी पवन कुमार ने इसकी जानकारी दी।

Vigilance Department 1 22Scope News

Vigilance Department 2 22Scope News

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी, रिश्वत लेते निगरानी विभाग के हत्थे चढ़े एडिशनल SHO

अमित कुमार की रिपोर्ट

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...