तेजस्वी का बड़ा आरोप, कहा- महिलाओं को न्याय दिलाने व जनहित के ज्वलंत सवालों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक होगा आंदोलन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आज एक पोलो रोड स्थित अपने निवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार को बने हुए एक महीने से ऊपर हो गया है, लेकिन सरकार महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, बलात्कार और हत्याओं के मामले को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है।

सरकार महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से फेल है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से फेल है। जब से नई सरकार बनी है महिलाओं पर अत्याचार और बलात्कार की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। ऐसा लगता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से सरकार असमर्थ दिखाई दे रही है। और इस मामले को रोकने की दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। आज बिहार के लोग इस चिंता में हैं की गैंगरेप और महिलाओं के बलात्कार और हत्या के मामले में सरकार फेल क्यों है। अपराधी आम जनों और महिलाओं पर कहर बनकर टूट रहे हैं। सरकार महिलाओं के मामले पर कब अपराधियों पर कार्रवाई करेगी यह स्पष्ट करना चाहिए। बिहार में जो सरकार बनी है यह सेलेक्टेड सरकार है। सरकार महिलाओं और जनता के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। बिहार सरकार में तीन पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कैबिनेट में है। कोई दिन भी ऐसा नहीं होता है कि महिलाओं पर बलात्कार और अत्याचार की घटनाएं ना हो रही हो।

Tejashwi Yadav 1 2 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- कोई दिन ऐसा नहीं होता है जब बिहार के किसी न किसी जिले में बलात्कार और अत्याचार के साथ महिलाओं की हत्या नहीं हो रही हो

तेजस्वी ने पूरे राज्य भर में महिलाओं के साथ हो रहे घटनाओं का तिथिवार ब्यौरा देते हुए कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं होता है जब बिहार के किसी न किसी जिले में बलात्कार और अत्याचार के साथ महिलाओं की हत्या नहीं हो रही हो। उन्होंने कहा कि जो भी ब्यौरा वह दे रहे हैं वो अखबारों में जो छपे हैं उसी का विवरण है। सरकार में बैठे हुए लोगों को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। जब हम इस मामले को उठाते हैं और सवाल खड़ा करते हैं तो इन लोगों को बेचैनी हो जाती है। इन्होंने बिहार के संवेदनशील और जागरूक नागरिकों से इस तरह के मामले पर खड़े होकर सवाल सरकार के लोगों से करने की बात कही और कहा कि आंकड़ों के साथ जो बातें हम रख रहे हैं उसमें पूरी तरह सच्चाई है।

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है – तेजस्वी

विपक्ष के नेता ने आगे कहा कि बिहार में महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। 65 फीसदी महिलाओं में खून की कमी है। महिलाओं को पौष्टिक भोजन तक नहीं उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जीविका दीदी के साथ किस तरह से अन्याय हो रहा है ये स्पष्ट रूप से दिख रहा है। उन्हें गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। बिहार में महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार में बैठे हुए लोग सिर्फ आईवास कर रहे हैं और दिखावा की राजनीति कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के नाम पर किस तरह से कार्य हो रहा है यह बिहारवासी जानना चाहते हैं।

Tejashwi Yadav 2 1 22Scope News

तेजस्वी ने कहा- चुनाव में वोट के लिए महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए

तेजस्वी ने कहा कि चुनाव में वोट के लिए महिलाओं को 10-10 हजार रुपए दिए गए, लेकिन अब उन्हें बकाया राशि या दूसरा किस्त क्यों नहीं दिया जा रहा है सरकार को बताना चाहिए। बिहार में महिलाओं को बकाया दो लाख रुपया नहीं दिया जाएगा तो महिलाएं भी आने वाले समय में भाजपा और एनडीए को फिनिश कर देगी। प्रधानमंत्री लोगों से और महिलाओं से सोना साल भर नहीं खरीदने की बात कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं के लिए कोई योजनाएं नहीं ला रहे हैं। बिहार में लूट का साम्राज्य कायम है और 71 हजार करोड़ का हिसाब नहीं दिया जा रहा है।

Tejashwi Yadav 3 1 22Scope News

बिहार में फोटो शूट वाली सरकार है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में फोटो शूट वाली सरकार है। महिलाएं स्वयं को सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। सरकार ‘लॉ एड आर्डर’ को सुधारने की दिशा में कौन सा रोड मैप लाई है, यह बताएं। बिहार में महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहीं है। स्कूल हो या घर सभी जगह महिलाओं के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। बिहार में एक महीने की सरकार को बताना चाहिए कि आखिर महिलाओं के साथ इतना अन्याय क्यों हो रहा है। जहां छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अत्याचार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। वहीं उनकी हत्या भी कर दी जा रही है।

Tejashwi Yadav 3 22Scope News

नेता विपक्ष ने कहा- मंत्री के घर के सामने लड़की का शव मिलता है

उन्होंने कहा कि मंत्री के घर के सामने लड़की का शव मिलता है। स्कूल में लड़की का शव मिलता है। आखिर महिलाओं पर इस तरह से अत्याचार कब तक होते रहेंगे और सरकार में बैठे हुए लोग कब तक अपनी वाह वाही करते रहेंगे। बालिका गृहकांड के मामले में कब तक न्याय मिलेगा। सरकार के द्वारा सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा की जा रही है अमल में कुछ नहीं हो रहा है। ईमानदार अधिकारियों को साइड लाइन कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए और आम जनों के हितों में ज्वलंत सवाल पर राष्ट्रीय जनता दल सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन और संघर्ष करेगा।

प्रेसवार्ता में तेजस्वी के साथ कई MLC, पूर्व मंत्री व RJD के नेता मौजूद थे

इस अवसर पर एमएलसी डॉ. उर्मिला ठाकुर, पूर्व मंत्री अनीता देवी, एमएलसी मुन्नी रजक, करिश्मा राय, राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनीता भारती, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयशा फतीमा मौजूद थीं।

Tejashwi Yadav 4 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे तेजस्वी, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...