Advertisment

भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद सभागार में भारत-नेपाल सीमा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में मुख्य सचिव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा से जुड़े फैसलों में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें। सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें। बेहतर निगरानी को लेकर नई तकनीक के साथ काम करें। सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट एवं तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें।

CM India Nepal Border 1 22Scope News

CM सम्राट के साथ केंद्रीय मंत्री के अलावा कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM India Nepal Border 2 22Scope News

CM India Nepal Border 3 22Scope News

यह भी पढ़े : लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो व उन्हें न्याय मिले यही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य है – मुख्यमंत्री

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...