पोस्टरों में ‘सुंदर मधेपुरा’, जमीन पर जलजमाव! वार्ड-20 के लोग परेशान

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद शहर को ‘सुंदर मधेपुरा’ बनाने का दावा कर रही है। लेकिन शहर के कुछ इलाकों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े करती नजर आ रही है। वार्ड संख्या-20 के गुलजारबाग इलाके में नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। ये तस्वीरें मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के गुलजारबाग वार्ड संख्या-20 की हैं, जहां सड़क पर नाले का पानी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ आने-जाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है

आपको बता दें कि सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ आने-जाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर बाइक सवार तक इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या नई नहीं है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। लोगों के मुताबिक, नाले की नियमित सफाई नहीं होने से पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है।

Madhepura Nagar Nigam 2 22Scope News

बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं – वार्डवासी

वार्डवासियों का कहना है कि बारिश के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। एक तरफ शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ वार्ड-20 की यह तस्वीर स्थानीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कितनी जल्दी कदम उठाता है।

Madhepura Nagar Nigam 1 22Scope News

यह भी पढ़े : BPSC TRE-4 : प्रदर्शन के बीच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिरासत में छात्र नेता

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...