शराब के नशे में धुत युवक ने बरसाया तेजाबी कहर, तेजाब गिरने से चार घायल

शराब के नशे में धुत युवक का तेजाबी कहर

Chass–शराब के नशे में धुत युवक का तेजाबी कहर-सर्वोदय नगर से शराब के नशे में धुत एक युवक

ने तेजाब का बोतल पटक कर चार लोगों को घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि सर्वोदय नगर के साइंस स्कूल

के पास शराब के नशे में आरोपी युवक ने तेजाब की बोतल को दीवार पर पटक दिया.

जिसकी चपेट में आकर चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.

जख्मी लोगों में राजेश कुमार, उमाशंकर शर्मा, लालमति देवी एक ही परिवार से हैं,

जबकि चौथा घायल व्यक्ति पड़ोस का रहने विनय कुमार है.

पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. चीख-पुकार के बीच आसपास के लोगों ने आरोपी छोटू कुमार

को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस उसके साथ पूछताछ कर रही है.

पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसके पास तेजाब की यह बोतल कहां से आयी.

जख्मी करने के पीछे उसका मकसद क्या था.

बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी युवक के साथ पीड़ितों का कोई विवाद नहीं था.

फिलहाल युवक की स्थिति ऐसी नहीं है कि उसके साथ कोई पूछताछ की जा सके.

रिपोर्ट- चुमन कुमार 

ऑन लाईन क्लास से छात्रों में लग रही है सोशल मीडिया की लत, जानिए क्या है शिक्षाविदों की राय 

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...