JDU कार्यालय पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, MLC चुनाव को लेकर करेंगे मंथन

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अभी थोड़ी देर पहले पार्टी दरफ्त पहुंचे हैं। उनके साथ कई बड़े नेता भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 18 जून को बिहार में 10 सीटों के एमएलसी का चुनाव होना है।

डिप्टी सीएम विजय चौधरी से भी नीतीश कुमार ने की है मुलाकात

आपको बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता व सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी से मुलाकात की थी और उनसे कहा था कि शाम में मेरे आवास आइये और बताइये की सरकार में क्या-क्या चल रहा है उसका फीडबैक दीजिए। ऐसे में यह लग रहा है कि नीतीश कुमार फिर से एक्टिव मोड में दिखायी दे रहे हैं। विधान परिषद के चुनाव को कहीं ना कहीं खुद से मॉनिटरिंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।

Nitish Kumar 1 1 22Scope News

पूर्व CM नीतीश ने विजय चौधरी को शाम में बुलाया

बिहार के पूर्व सीएम व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार डिप्टी सीएम व पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंचे और दोनों नेताओं में आपसी बातचीत हुई। उसके बाद नीतीश कुमार पार्टी दफ्तर के लिए रवाना हो गए। नीतीश कुमार ने मुलाकात के बाद विजय चौधरी से कहा कि शाम में आइए, एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है और क्या नहीं, अच्छे से काम करिए। पूर्व सीएम की इस खास बातचीत के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है। सरकार और संगठन के कामकाज पर फीडबैक लेने के संकेत माने जा रहे हैं।

Vijay Nitish 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा, डेंटल डॉक्टर ने कहा-...

पटना : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 में जमीन विवाद को लेकर को जमकर हंगामा हुआ। डेंटल डॉक्टर ने आरोप...

बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी,...

बाढ़ : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। 14 लोगों से भरी नाव...

BGH में नई Life Saving सुविधा: अब गले में फंसी वस्तुएं...

बोकारो जनरल अस्पताल में रिजिड ब्रोंकोस्कोप सुविधा शुरू। अब बच्चों और वयस्कों के गले में फंसी वस्तुएं सुरक्षित तरीके से निकाली जा सकेंगी। Life Saving...

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज सुबह 7:30 बजे अदा...

पटना : बारिश की बूंदों के बीच आज यानी 28 मई को करीब 20 हजार से ज्यादा अकीदतमंद एक साथ नमाज के लिए जुटे।...

JTET Language Row: भाषा विवाद सुलझाने वाली कमेटी में शामिल हुए...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के भाषा विवाद को सुलझाने के लिए गठित कमेटी में शिल्पी नेहा तिर्की और हफीजुल हसन को शामिल किया गया।JTET...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img