Advertisment

भरोसा जीतकर करती थी चोरी, महिला समेत 5 गिरफ्तार, पुलिस गिरफ्त में गहने खरीदने वाले ज्वेलरी दुकानदार

दानापुर : राजधानी पटना के खगौल थाना क्षेत्र में घरेलू काम के बहाने घरों में चोरी करने वाली एक महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में चोरी के गहने खरीदने वाले चार ज्वेलरी दुकानदार भी शामिल हैं। इस मामले में दानापुर एएसपी शिवम धाकड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी के कई गहने बरामद किए हैं।

गिरफ्तार महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है, जो कोथवां की रहने वाली है

गिरफ्तार महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है, जो कोथवां की रहने वाली है। कविता देवी घरेलू काम मांगने के बहाने लोगों के घरों में प्रवेश करती थी और धीरे-धीरे परिवार का भरोसा जीत लेती थी। मौका मिलते ही वह नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो जाती थी। उसका पति ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है और उसके पांच छोटे बच्चे हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब बड़ी खगौल मूलछड़ी तल निवासी अजय कुमार ने खगौल थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Danapur Police 1 22Scope News

कविता देवी उनके घर में काम करती थी और किराए पर भी रह रही थी

शिकायत में बताया गया कि कविता देवी उनके घर में काम करती थी और किराए पर भी रह रही थी। कुछ दिनों पहले घर की आलमारी की चाभी गायब हो गई थी। बाद में आलमारी से 77 हजार रुपये नकद और सोने के गहने भी गायब मिले। शुरुआत में परिवार को किसी पर शक नहीं हुआ, लेकिन मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिली कि महिला अचानक गायब हो गई है और अन्य घरों में भी चोरी कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि कविता देवी इससे पहले कोथवां निवासी पंकज कुमार के घर से भी गहने चोरी कर चुकी है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने चोरी के गहने खगौल की अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में बेचे थे।

बिना पहचान सत्यापन के किसी से भी गहने न खरीदें – ASP शिवम धाकड़

पुलिस ने छापेमारी कर पेठिया गली स्थित पार्वती ज्वेलर्स से दो अंगूठियां, आर्य समाज रोड स्थित अंशु अलंकार ज्वेलर्स से एक जोड़ी झुमका और जयराम बाजार स्थित सृष्टि ज्वेलर्स से एक लॉकेट बरामद किया। मामले में पार्वती ज्वेलर्स के मालिक रीजू कुमार, अंशु अलंकार ज्वेलर्स के मालिक राजु रंजन प्रसाद, सृष्टि ज्वेलर्स के मालिक दीपक प्रसाद गुप्ता तथा निर्मल ज्वेलर्स के मालिक अनोज कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी शिवम धाकड़ ने ज्वेलरी दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि बिना पहचान सत्यापन के किसी से भी गहने न खरीदें।

Danapur Police 22Scope News

यह भी पढ़े : इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के गार्डों ने की मारपीट, फटा सर

हिमांश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: BBMKU में छात्र आंदोलन तेज, मांगों को...

BBMKU AISA Protest Dhanbad: सोमवार को छात्र संगठन 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) के विरोध-प्रदर्शन के कारण बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी (BBMKU) का...