‘तंबाकू छोड़ें, जिंदगी जोड़ें’ : सदर अस्पताल भभुआ में चला जागरूकता अभियान

कैमूर : तंबाकू निषेध जागरूकता सप्ताह के तहत सदर अस्पताल भभुआ में लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 मई से 31 मई तक मनाए जा रहे इस अभियान के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से लोगों को तंबाकू से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी दी गई।

तंबाकू एक धीमा जहर है, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है – विशेषज्ञ

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि तंबाकू एक धीमा जहर है, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देता है। सिगरेट, बीड़ी, गुटखा और खैनी जैसे तंबाकू उत्पादों में मौजूद निकोटीन कैंसर, हृदय रोग, टीबी और सांस संबंधी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। डॉक्टरों ने कहा कि तंबाकू सेवन करने वालों के साथ-साथ आसपास के लोग भी पैसिव स्मोकिंग के शिकार होते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इसी कारण सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू सेवन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Sadar Hospital Bhabua 1 22Scope News

चेयरमैन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कैमूरवासियों से तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की

आईएमए मेडिकल स्टूडेंट नेटवर्क बिहार के चेयरमैन डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कैमूरवासियों से तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तंबाकू छोड़कर ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।

Sadar Hospital Bhabua 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के गार्डों ने की मारपीट, फटा सर

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...