UCO बैंक में गोलीबारी, हिरासत में एक

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित यूको बैंक की मुख्य शाखा में अचानक गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही बैंक परिसर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में बैंक का एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

घायल युवक की पहचान अनिल दीक्षित के रूप में हुई है, जो बैंक में डेली वेजेस ऑफिस बॉय के रूप में कार्यरत है

घायल युवक की पहचान 31 वर्षीय अनिल दीक्षित के रूप में हुई है, जो बैंक में डेली वेजेस ऑफिस बॉय के रूप में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, कैश मैनेजमेंट कंपनी एसआईएस की कैश वैन बैंक में कैश लेने पहुंची थी। इसी दौरान अनिल दीक्षित कैश बॉक्स को गाड़ी में रख रहा था। तभी कैश वैन में तैनात गार्ड वरुण सिंह की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली अनिल दीक्षित के दाहिने जांघ में जा लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा।

Begusarai Police 1 22Scope News

घटना के बाद बैंक परिसर में भगदड़ मच गई

घटना के बाद बैंक परिसर में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।वहीं सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कैश वैन गार्ड वरुण सिंह को हथियार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Begusarai Police 2 22Scope News

हथियार हाथ से छूटकर गिर गया था, जिससे अचानक गोली चल गई – गार्ड

प्रारंभिक पूछताछ में गार्ड ने बताया कि हथियार हाथ से छूटकर गिर गया था, जिससे अचानक गोली चल गई। घटना को लेकर सदर एएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सुरक्षा कर्मी के लाइसेंसी हथियार से एक्सीडेंटल फायरिंग हुई है, जिसमें बैंक का एक स्टाफ घायल हुआ है। घायल का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Begusarai Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बेगूसराय में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 हजार रिश्वत लेते लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...