Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा- सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना से शहरीकरण, आर्थिक विकास व रोजगार के बेहतर अवसर होंगे उपलब्ध

पटना : संकल्प सभागार में आज उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने 11 टाउनशिप के लोकेशन, प्रत्येक सैटेलाइट टाउन की भूमि उपलब्धता, आधारभूत संरचना विकास की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा- टाउनशिप विकास योजना महत्वपूर्ण योजना है

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टाउनशिप विकास योजना महत्वपूर्ण योजना है। इस परियोजना को राज्य के शहरीकरण, आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर तथा बेहतर आवासीय सुविधाओं के दृष्टिकोण से सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। भूमि अधिग्रहण, स्वीकृतियों एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

CM Satellite Township Project 1 1 22Scope News

CM Satellite Township Project 2 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्य में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों को आधुनिक जीवन-स्तर के अनुरूप बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

CM Satellite Township Project 3 22Scope News

CM सम्राट के साथ मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक बिहार राज्य आवास बोर्ड निलेश रामचन्द्र देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Satellite Township Project 4 22Scope News

CM Satellite Township Project 5 22Scope News

यह भी पढ़े : अनावश्यक अनुपालनों को समाप्त कर राज्य में निवेश व व्यवसाय के लिए सुगम वातावरण सुनिश्चित करें – मुख्यमंत्री

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...