NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित एक हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक छात्रा समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी और वर्ष 2024 से पटना में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा समस्तीपुर जिले की रहने वाली थी और वर्ष 2024 से पटना में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह ‘राधे कृष्ण हॉस्टल’ में रहती थी। रविवार को उसका शव कमरे में लटका मिलने के बाद हॉस्टल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Patna NEET Student 1 22Scope News

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस हॉस्टल प्रबंधन, अन्य छात्राओं तथा संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Patna NEET Student 2 22Scope News

इस मामले में अभी तक किसी विशेष कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

गौरतलब है कि पटना, कोटा समेत देश के विभिन्न कोचिंग और शैक्षणिक केंद्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर बढ़ते मानसिक दबाव को लेकर समय-समय पर चिंता जताई जाती रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी विशेष कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Patna NEET Student 3 22Scope News

 

यह भी पढ़े : पटना NEET छात्रा मौत मामला : SIT का एक्शन शुरू, पहले दिन शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...