Advertisment

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता, किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी परेशानी

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को राज्य के गन्ना उत्पादक किसानों के सामने आ रही गंभीर समस्याओं से अवगत कराया और उनके त्वरित समाधान के लिए एक स्मार-पत्र सौंपा।

मंत्री को बताया गया कि वर्तमान में बिहार राज्य में 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 2.50 लाख किसान जुड़े हुए हैं

सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मंत्री को बताया गया कि वर्तमान में बिहार राज्य में 10 चीनी मिलें कार्यरत हैं, जिनसे लगभग 2.50 लाख किसान जुड़े हुए हैं और राज्य में अनुमानित 2.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती की जाती है। वर्तमान समय गन्ने की फसल का मुख्य बढ़वार काल है, जिसमें फसल को यूरिया खाद की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। यूरिया की कमी के कारण गन्ने की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। इसके साथ ही जल-जमाव के कारण भी फसल प्रभावित हो रही है।

Mantri Vijay Sinha 1 1 22Scope News

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यूरिया की समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया

प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद संवेदनशीलता से सुनते हुए कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यूरिया की समस्या पर तुरंत संज्ञान लिया। मंत्री ने कहा कि राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने मौके पर ही कृषि विभाग के प्रधान सचिव तथा कृषि निदेशक को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया कि वे चीनी मिलों और गन्ना किसानों के लिए यूरिया की विशेष व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें, ताकि समय रहते फसल को नुकसान से बचाया जा सके। साथ ही मंत्री ने गन्ना उत्पादक किसानों को मिट्टी जांच कराकर आवश्यकतानुसार ही उर्वरक का प्रयोग करने का सुझाव दिया एवं केमिकल फर्टिलाइजर के स्थान पर ज्यादा से ज्यादा जैविक एवं प्राकृतिक खाद का उपयोग करने का आग्रह किया।

Mantri Vijay Sinha 2 3 22Scope News

मंत्री ने कहा- इसके स्थायी समाधान के लिए लघु जल संसाधन विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित कर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी

गन्ना खेतों में जल-जमाव की समस्या के संबंध में मंत्री ने कहा कि इसके स्थायी समाधान के लिए लघु जल संसाधन विभाग से बेहतर समन्वय स्थापित कर जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने कृषि विभाग, लघु जल संसाधन विभाग और सहकारिता विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शीघ्र ही एक विशेष संयुक्त बैठक बुलाने का भी निर्देश दिया है।

Mantri Vijay Sinha 3 22Scope News

किसानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है – कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार किसानों को हर संभव मदद देने के लिए 24 घंटे तैयार है। अन्नदाताओं को किसी भी कीमत पर और किसी भी स्तर पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यूरिया की उपलब्धता और जल-जमाव जैसी समस्याओं को समय रहते पूरी तरह हल कर लिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के इस त्वरित, सकारात्मक और सहयोगात्मक रुख के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Mantri Vijay Sinha 4 22Scope News

यह भी पढ़े : सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल, बनेगी स्वतंत्र स्पाइनल यूनिट

पटना में UEM जयपुर व कोलकाता का Connectech-2026 सफल आयोजन

पटना : यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM) जयपुर एवं कोलकाता की ओर से आज यानी बुधवार को पटना के विद्यापति भवन में Connectech-2026...

मारपीट रोकने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, SHO समेत 4...

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बलिकरना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर...

बाउंड्री विवाद ने लिया खूनी मोड़, 10 राउंड फायरिंग से दहला...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव में जमीन की बाउंड्री को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से...