MLC उम्मीदवार बनने के बाद BJP दफ्तर पहुंचे पवन, CM से भी मिले, कहा- ‘पार्टी मेरी मां…’

पटना : बिहार विधान परिषद (BLC) की खाली हो रही सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बिहार विधान परिषद की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव और एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 11 जून तय की गई है। इससे ठीक पहले, शुक्रवार यानी पांच जून को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर सबको चौंका दिया। साथ ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने भी चार कैंडिडेट का नाम की घोषणा कर दी थी जबकि लोजपा रामविलास ने भी एक उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे बड़ा नाम भोजपुरी जगत के ‘पावरस्टार’ पवन सिंह का था।

उम्मीदवार की घोषणा होते ही पवन सिंह BJP कार्यालय व CM सम्राट से की मुलाकात

आपको बता दें कि एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के ठीक अगले दिन यानी शनिवार यानी छह जून को भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह राजधानी पटना स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मीडिया के कैमरों के सामने आते ही ‘पावरस्टार’ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी मां है।

Pawan Singh 2 22Scope News

Pawan Singh 1 1 22Scope News

पवन सिंह ने कहा- BJP मेरी मां है, मैं सच्चा सेवक हूं

बीजेपी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद जब मीडिया ने पवन सिंह को घेरा तो उन्होंने बेहद भावुक और सधे हुए अंदाज में अपनी बात रखी। पवन सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि मैं यही कहूंगा कि पार्टी मेरी मां है। बीजेपी परिवार का मैं एक सच्चा सेवक हूं और आजीवन रहूंगा। सच्चे दिल से और सच्चे मन से मुझे सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है। इसके साथ ही पवन सिंह ने बीजेपी नेता संजय सरावगी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी को मेरा दिल से प्रणाम है और दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।

Pawan Singh 2 1 22Scope News

CM Pawan Sanjay 22Scope News

यह भी देखें :

 

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की अपने उम्मीदवार की सूची, पवन सिंह जाएंगे उच्च सदन

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...