Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी से पहुंच गई बिहार, मिलने से किया इंकार तो टावर पर चढ़ी प्रेमिका

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी से मिलने आई एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई थी। प्रेमी के बुलावे पर युवती दरभंगा पहुंची, लेकिन युवक ने मिलने से इंकार कर दिया। इसी दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा जा सका। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Health Department Add 22Scope News

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली लड़की का दरभंगा जिला के लड़के से Facebook फेसबुक पर संपर्क हुआ

दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली लड़की सिमरन का दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र लड़के से फेसबुक पर संपर्क हुआ। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकीयां बढ़ी और यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। वहीं प्रेमी के बुलावे पर शनिवार को दरभंगा पहुंची लेकिन प्रेमी ने मिलने मना कर दिया उसके उपरांत लड़की ने मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

Darbhanga Love 1 22Scope News

नाराज युवती मनसारा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई

इससे नाराज युवती मनसारा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। लड़की के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उसे नीचे उतारने के लिए घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस दौरान लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलते ही डायल-112 और बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Darbhanga Love 2 22Scope News

युवती की पहचान प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है – बड़गांव SHO

वहीं बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि युवती की पहचान प्रतापगढ़ निवासी सिमरन के रूप में हुई है। उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद उसे उनके सुपुर्द किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Darbhanga Love 3 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...

IIIT Ranchi Student Death: IIIT रांची में छात्र की संदिग्ध मौत...

IIIT Ranchi Student Death: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT), रांची में छात्र आदित्य कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद छात्रों में नाराजगी...