शादी समारोह के दौरान घर में हुई चोरी का खुलासा, सर्राफा कारोबारी समेत हिरासत में 2, सोने-चांदी के जेवर बरामद

बाढ़ : बाढ़ के मरांची थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान सूने घर का ताला तोड़कर हुई बड़ी चोरी के मामले का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सोने और चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार और चोरी में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

Health Department Add 3 22Scope News

शादी में गया था परिवार, पीछे से साफ कर दिया हाथ

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 16 मई 2026 को मरांची थाना क्षेत्र के रहने वाले सतीश कुमार के घर में चोरी की यह घटना हुई थी। सतीश कुमार अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर वहां रखे सोने और चांदी के भारी मात्रा में आभूषण चोरी कर लिए थे। पीड़ित के लिखित आवेदन पर मरांची थाना कांड संख्या 48/26, दिनांक 16.05.26, धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Barh Chori 1 22Scope News

​तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान से खुला राज – SDPO) रामकृष्ण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रामकृष्ण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले में तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया, जिससे पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया। बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्ण ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

Barh Chori 2 22Scope News

पकड़े गए नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने मोकामा स्थित ‘भारत पेट्रोल पंप’ के पास एक ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी की

पकड़े गए नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने मोकामा स्थित ‘भारत पेट्रोल पंप’ के पास एक ज्वेलर्स की दुकान पर छापेमारी की। जहां चोरी के जेवरात बेचे गए थे। पुलिस ने मौके से चोरी का सामान बरामद करते हुए चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में दुकानदार मनोज कुमार (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। ​पुलिस ने छापेमारी के दौरान निम्नलिखित आभूषण और सामान बरामद किए हैं।

Barh Chori 22Scope News

यह भी पढ़े : दिव्यधाम मंदिर में अज्ञात चोरों ने की चोरी, मुकुट व छतरी चुराये

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...